वाराणसी

IRCTC: इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप, बीसीएम मशीन के कारण अप लाइन का आवागमन बाधित

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 10:23 PM IST

Varanasi Rail News: वाराणसी रेलखंड के यात्रियों को बुधवार को यात्रा में काफी परेशानी उठानी पड़ी। परिचालन अब भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सका है। गाजीपुर जिले में न्यूट्रल जोन में रेल विद्युत तार में करंट जाने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ समय बाद रेलवे अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था ट्रेनों का परिचालन शुरू करवा दिया।

Image

वाराणसी रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूट्रल जोन में रेल विद्युत तार में करंट आने से ट्रेनों का परिचालन रोका गया
  • अप लाइन में कामख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें का परिचालन रहा बाधित
  • पीडीडीयू से दूसरा इंजन आने पर ट्रेनों का परिचालन कराया गया बहाल

Varanasi Latest News: गाजीपुर जिले में न्यूट्रल जोन में रेल विद्युत तार में बुधवार की सुबह अचानक करंट दौड़ गया। इस कारण से वाराणसी रूट पर ट्रेनों के पहिए थम गए। सुबह ही दिलदार नगर की अप लाइन में कामख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। इस कारण यात्रियों के ठंड में भी पसीने छूटने लगे।

दरअसल, सुबह 6:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू)-दानापुर रेलखंड के सकलडीहा स्टेशन की अप लाइन में न्यूट्रल जोन में बीसीएम मशीन का इंजन फंस गया था। इसमें करंट आ गया और अप लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया गया।

मशीन के इंजन को न्यूट्रल जोन से किया गया बाहर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) से दूसरा इंजन मंगवाया गया। इसके बाद बीसीएम मशीन के इंजन को खींचकर न्यूट्रल जोन से बाहर किया गया, जिसके बाद अप लाइन में ट्रेनों का आवागमन शुरू करवाया गया। बीसीएम मशीन दिलदार नगर से रात में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जाने के लिए रवाना हुई थी, लेकिन रात में कंट्रोल रूम द्वारा सकलडीहा स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी कर दी गई थी। बुधवार की सुबह अप लूप लाइन से मशीन मेन लाइन में जा रही थी, उसी दौरान स्पीड कम होने के कारण मशीन का इंजन न्यूट्रल जोन में फंस गया। करंट नहीं मिलने के चलते मशीन खड़ी हो गई थी।

टावर बैगन सकलडीहा किया गया रवाना

दिलदारनगर कर्षण वितरण विभाग का इमरजेंसी अलार्म बजा। इस अलार्म के बजने के बाद टावर बैगन सकलडीहा को रवाना किया गया। बीसीएम मशीन का इंजन न्यूट्रल जोन में फंस जाने से अप लाइन में घंटों ट्रेनें नहीं चल सकीं। रेलवे के मुताबिक, सकलडीह होम सिंग्नल पर बक्सर-डीडीयू मेमो पैसेंजर, धीना में पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस जमानिया, दरौली में सीमांचल एक्सप्रेस, दिलदारनगर में कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, भदौरा में पटना-वाराणसी मेमो पैसेंजर, गहमर में फरक्का एक्सप्रेस घंटों खड़ी रही। इस संबंध में कर्षण एवं वितरण के प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि, सकलडीहा स्टेशन की अप लाइन में बीसीएम मशीन का इंजन न्यूट्रल जोन में फंसा था। इस समस्या का समाधान कर लिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article