शहर

Noida News: राजकीय बाल गृह की नाबालिग लड़कियां लापता, स्कूल से नहीं लौटी वापस; तलाश जारी

गौतमबुद्ध नगर में एक स्कूल से राजकीय बाल गृह की तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। मंगलवार को स्कूल जाने के बाद तीनों लड़कियां वापस नहीं लौटीं। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

Image

नोए़डा से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, तलाश जारी (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Noida News: गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-51 स्थित एक स्कूल से तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। तीनों बच्चियां राजकीय बाल गृह में रहती थीं। बाल गृह की प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने दो सहायिकाओं के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें लड़कियों की तलाश में जुटी हैं।

स्कूल गईं, लेकिन वापस नहीं लौटीं

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-62 स्थित राजकीय बाल गृह में रहने वाली 10 से 13 साल की तीन लड़कियां लापता हुई हैं। तीनों बच्चियां मंगलवार को स्कूल बस से सेक्टर-51 स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए गई थीं। लेकिन स्कूल से वे लापता हो गईं और वापस बाल गृह नहीं पहुंचीं।

दो सहायिकाओं पर भी केस दर्ज

राजकीय बाल गृह की प्रभारी अनूदिता सिंह ने इस मामले में थाना सेक्टर-49 में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लड़कियों की देखरेख की जिम्मेदारी संस्था की दो सहायिकाओं, सरिता और मनीषा, पर थी। इस मामले में दोनों के खिलाफ भी लापरवाही का केस दर्ज किया गया है।

तीन टीमें कर रहीं तलाश

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और हर संभावित स्थान पर लड़कियों की तलाश जारी है। साथ ही स्कूल और बाल गृह के लोगों से पूछताछी भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द लड़कियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!