वाराणसी

Varanasi News: धर्म नगरी काशी के मठ में जुटे 151 मुस्लिम, बुर्के वाली महिलाओं ने उठायी पूजा की थाली; जानें क्या है माजरा

Varanasi News: आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी में सांस्कृतिक एकता की एक अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने पातालपुरी के मठ में जगद्गुरु बालकदास महाराज से गुरु दीक्षा ग्रहण की। उन्होंने गुरु की आरती भी उतारी।

Image

151 मुस्लिमों ने ली दीक्षा

Photo : Times Now Digital

Varanasi News: वाराणसी में आज यानी गुरुवार 10 जुलाई को रामानंदी संप्रदाय के प्राचीन पातालपुरी मठ में 151 मुस्लिमों ने गुरु दीक्षा ली, जो भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग इस आयोजन का हिस्सा बनकर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मठ पहुंचे।

दीक्षा लेने वाले मुस्लिमों ने जगद्गुरु बालकदास महाराज से दीक्षा हासिल की, उन्होंने पहले महाराज की आरती उतारी और उन्हें सम्मानित किया। यह पहली बार नहीं है जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यहां आकर गुरु दीक्षा ली है; हर साल कुछ मुस्लिम इस परंपरा का हिस्सा बनते हैं।

यहां दीक्षा लेने वाले मुस्लिमों का मानना है कि गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके मार्ग पर चलना महत्वपूर्ण है। शहाबुद्दीन तिवारी का कहना है कि उनके पूर्वज रामपंथी थे और उनकी परंपरा नहीं बदली है। नाजनीन अंसारी, मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलीं, राम के रास्ते पर चलकर विश्व में शांति लाई जा सकती है।

जगतगुरु बालकदास महाराज ने भी कहा कि साल वर्ष कुछ मुस्लिम गुरु दीक्षा लेते हैं और यह प्रक्रिया कट्टरता से मुक्त है। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से ही ज्ञान और शांति की प्राप्ति होती है। इस बार 151 मुस्लिमों की संख्या एक महत्वपूर्ण घटना है, जो इस परंपरा की गहराई को दर्शाती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई