वाराणसी

सावन में भोले के भक्तों ने बना डाला रिकॉर्ड, काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे 1,56,90,898 श्रद्धालु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 06:19 PM IST

Kashi Vishwanath Temple: सावन माह के 56 दिन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में 1 करोड़ 56 लाख 90 हज़ार आठ सौ 98 लोगो ने काशी पुराधिपति के चौखट पर हाजरी लगाई। आठवें सोमवार को छह लाख नौ हज़ार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये।

Image

काशी विश्वनाथ मंदिर

Photo : BCCL

Kashi Vishwanath Temple: श्री काशी विश्वनाथ धाम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सावन माह के 56 दिन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में 1 करोड़ 56 लाख 90 हज़ार आठ सौ 98 लोगो ने काशी पुराधिपति के चौखट पर हाजरी लगाई। मंगला आरती के बाद शुरू हुए बाबा के दर्शन की अटूट कतार स्वर्णमंडित गर्भगृह तक अनवरत चलती रही।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने श्रावण माह में तीन बार श्री काशी विश्वनाथ धाम आकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था और सुरक्षा का इंतज़ाम का स्वयं जायजा लिया।

आठवें सोमवार को पहुंचने 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि श्रावण माह के आठवें सोमवार को छह लाख नौ हज़ार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये ( आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं )। इस साल 4 जुलाई से शुरू हुये सावन माह में अब तक 56 दिनों में 1 करोड़ 56 लाख 9 हज़ार 8 सौ 98 श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किये हैं।

रेड कार्पेट पर हुआ बाबा के भक्तों का स्वागत

बाबा के भक्तों का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर उन पर पुष्प वर्षा से किया गया जिससे श्रद्धालु काफी प्रसन्न दिखे। इस वर्ष अधिकमाह के कारण सावन दो महीने का था। अधिमास के आठ सोमवार को बाबा के भक्तों की संख्या इस प्रकार रही-

पहला सोमवार (10 जुलाई) - 5 लाख 15 हज़ार

दूसरा सोमवार (17 जुलाई) - 6 लाख 9 हज़ार

तीसरा सोमवार (24 जुलाई) - 5 लाख 87 हज़ार

चौथा सोमवार (31 जुलाई) - 5 लाख 73 हज़ार

पांचवां सोमवार (7 अगस्त) - 6 लाख 57 हज़ार

छठा सोमवार (14 अगस्त) - 7 लाख 5 हज़ार

सातवां सोमवार (21 अगस्त) - 5 लाख 95 हज़ार

आठवां सोमवार (28 अगस्त) - 6 लाख 9 हज़ार

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article