वाराणसी

Ballia News: साबरमती ट्रेन में पैसा से भरा बैग लेकर छपरा जा रहा था युवक, बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Ballia News: यूपी के बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नोटों से भरे बैग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक झांसी से छपरा की तरफ जा रहा था। युवक के बैग से 1 करोड़ अस्सी लाख रुपये के नगदी बरामद की गई है। इस मामले के संबंध में आयकर विभाग द्वारा भी पूछताछ की जा रही है।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नगदी लेते जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था और उसके पास से एक करोड़ अस्सी लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। बिहार चुनाव में इस नकदी के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहा है, यही कारण है कि इस मामले में आयकर विभाग को भी शामिल किया गया है। जो मामले को लेकर आगे की पूछताछ करते हुए दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

झांसी के छपरा जा रहा था युवक

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि युवक झांसी से ट्रेन में बैठा था और बिहार के छपरा जिले की तरफ जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि युवक के ट्रॉली बैग से पैसे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया नकदी का यह मामला बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ा हो सकता है। इसलिए इस मामले को लेकर आयकर विभाग सूचित कर दिया गया है।

आयकर विभाग कर रही मामले की जांच

जीआरपी के क्षेत्राधिकारी की मानें तो बलिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान युवक के नगदी से भरे बैग के साथ पकड़ा गया है। इस मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है और युवक से सारी नगदी जब्त कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा रही है। जब मीडिया ने बिहार चुनाव में नगदी के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया तो, अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में आयकर विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आयकर विभाग जैसा भी निर्देश देगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article