वाराणसी

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की ट्रक से टक्कर, दो की मौत

Ghazipur Road Accident: यूपी के गाजीपुर में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

गाजीपुर में सड़क हादसा (फोटो-टाइम्स नाउ नवभारत)

Ghazipur Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी ने मृतकों की पहचान भरसर गांव निवासी अभिषेक (20) अपने दोस्त किशन प्रजापति (19) के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से राजदेपुर देहाती स्थित एक अस्पताल जा रहा था लेकिन रास्ते में बक्सूपुर के पास उसकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article