वाराणसी

Varanasi News: वाराणसी से दिल्ली की सीधी उड़ान के लिए हो जाएं तैयार, 15 जनवरी से सेवा शुरू; जानें टाइमिंग

Varanasi News: वाराणसी से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा 15 जनवरी से शुरू होगी। एयर इंडिया 15 जनवरी से वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से दिल्ली और वाराणसी के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है।

Image

वाराणसी से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा 15 जनवरी से होगी शुरू

Photo : Times Now Digital

Varanasi News: एयर इंडिया 15 जनवरी से वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट सेसे दिल्ली और वाराणसी के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। इस रूट पर यात्रियों की अच्छी खासी बढ़ती सख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। एयरलाइन्स के द्वारा शेड्यूल भी जारी कर दिया गाय है साथ ही टिकट बुकिंग भी प्रारंभ कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया (Air India) का विमान एआई 427 दिल्ली एयरपोर्ट से अपराह्न 3:15 बजे उड़ान भरकर 4:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यही विमान एआई 428 बनकर शाम 5:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरकर रात 7:00 बजे पहुंचेगी। इस विमान के शुरू होने से वाराणसी से दिल्ली जाने में वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक आतिफ इदरीस ने कहा कि एयर इंडिया की वाराणसी दिल्ली सीधी उड़ान दो साल पहले बंद कर दी गई थी। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरलाइन ने 15 जनवरी से दिल्ली और वाराणसी के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का फैसला किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article