शहर

चमोली में मौसम की मार... हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का अलर्ट, SDRF ने संभाली कमान

उत्तराखंड के चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिससे तापमान में भी कमी आई है और ठंड भी बढ़ गई है। इसके बावजूद हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। चमोली में कल भी मौसम खराब रहने की संभावना है। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां रखकर चलें।

Chamoli Rain Alert: उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पिछले तीन दिनों से कई हिस्सों में रुक-रुक कर बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिससे सिखों के तीर्थ हेमकुंड साहिब में बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फबारी के कारण ठंड में भी इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में श्रद्दालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चमोली में कल भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

मौसम विभाग ने चमोली जिले में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फारी और निचले स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने की निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने से धाम में बर्फबारी हो रही है, जिसको लेकर प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। जो तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही में मदद कर सके। इसके साथ ही तीर्थ यात्रियों से अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी दवाई रखने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में प्री-मानसून की एंट्री

उत्तराखंड में इन दिनों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मार्च से मई माह तक औसत से 35 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले सप्ताह प्री-मानसून की एंट्री होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में मैदानों से लेकर पहाड़ीं इलाकों तक हल्की फुहार के साथ मानसून का पहला चरण शुरू हो सकता है। वहीं मानसून सीज 15 से 18 जून के आसपास शुरू हो सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article