शहर

उत्तराखंड में आज भी बरसेंगे बादल, इन जगहों पर भारी बारिश के आसार; जानें 15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून की जमकर बारिश हो रही है। आज भी यहां कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आइए जानें कैसा रहेगा 15 अगस्त तक उत्तराखंड का मौसम-

Image

उत्तराखंड का मौसम

Photo : iStock

Uttarakhand Weather: पूरे देश में बारिश का दौर जारी है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही है। आज मंगलवार 13 अगस्त को मौसम विभाग ने उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड का न्यूनतम तापमान 20.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कैसे रहेगा आज से 15 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भी यहां हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में कल का न्यूनतम तापमान 21.1 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.02 सेल्सियस था। अत्तराखंड में कल 14 अगस्त का तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और दिनभर हल्की बारिश रह सकती है। गुरुवार 15 अगस्त को उत्तराखंड का तापमान 27.54 डिग्री सेल्सियल रह सकता है और दिनभर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

कैसा रहा काल का मौसम

मौसम विभाग ने कल सोमवार 12 अगस्त को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। कल उतराखंड के देहरादून, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, चमौली, और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। इसके साथ ही दूसरे जिलों में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

बारिश में सतर्क रहने की अपील

उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में सफर करने और सतर्क रहन की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार अगर जरूरी न हो तो पर्वतीय इलाकों में जाएं। बीते रविवार को भी चमोली के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं तेज बारिश के कारण कामिनी नदी उफान पर आ गई, जिससे की कुंड,उखीमठ, तोपाता और गोपेश्वर हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article