जयपुर

Weather Today: राजस्थान में बारिश का कहर! जयपुर समेत इन जिलों रेड अलर्ट; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम विभाग ने विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

Image

राजस्थान में बारिश का कहरराजस्थान में बारिश का कहर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इन जिलों में पिछले दो दिन से अति भारी बारिश हो रही है और आने वाले दो से तीन तक अति भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर व आसपास के अन्य जिलों में मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण जयपुर व आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई ह। सड़कों के जलमग्न होने के कारण लोगों को बाहर आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही आवश्यकता न होने पर बाहर न जाने और घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में जयपुर में 7.95 इंच बरसात हुई। जैसलमेर, फलोदी, टोंक, डीग, सवाई माधोपुर, करौली में 83 से 164% अधिक बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि राज्य में अभी तक डेढ़ गुना से अधिक बारिश हो चुकी है। भारी बारिश के कारण 7 जिले जलमग्न हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए आज भी जयपुर में कई स्कूल बंद हैं। वहीं करोली के हिंडौन में चौथे दिन भी मार्केट बंद नजर आई। करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, धौलपुर में नदी नाले उफान पर हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के साथ सीएम की बैठक

बता दें कि अभी तक 20 से अधिक जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते यहां जन जीवन प्रभावित हो रहा है। नदियां, झीलें और तालाब उफान पर है। बरसात के कारण होने वाले हादसे भी बढ़ने लगे हैं। अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न हादसों में कई लोगों की 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है। राजस्थान में बारिश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीते दिनों आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को जलजमाव वाले क्षेत्रों, प्रभावित इलाकों का दौरा करने और राहत कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद नागौर, जयपुर, भरतपुर व अन्य जिलों के जिला कलेक्टरों ने जलजमाव वाले इलाकों का दौरा किया।

छह जिलों में जारी रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के 6 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब मौसम बहुत खराब होता है और इससे नुकसान होने के आसार बढ़ जाते हैं। मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और बूंदी में गरज-चमक से था अति भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से जयपुर में लगातार बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन जिलों में जारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने झालावाड़,बारां, कोटा, धौलपुर, भरतपुर और सीकर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनू, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि गंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी ने राजस्थान के मौसम के बारे में बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान में बारिश का कहर जारी रहेगा। कहीं बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं कई जिलों में अति भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन जाएगी। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। यहां सड़के जलमग्न हो गई हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिस कारण आसपास के इलाकों में पानी भरने का खतरा है।

इस बीच मौसम विभाग ने 14 अगस्त को जयपुर, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, बारां, बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, अलवर, अजमेर, झुंझुनू, भीलवाड़ा और झालावाड़ में भारी बारिश से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को झुंझुनू, अलवर, जयपुर, भरतपुर, सीकर, करौली, दौसा, टोंक, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, अजमेर, नागौर और चूरू में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article