शहर

नस्लीय टिप्पणी मामले को लेकर एक्शन में दिल्ली पुलिस, कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को किया गिरफ्तार

Racial Remark Row: दिल्ली पुलिस ने त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया।

Image

यूट्यूबर आमिर शौकीन गिरफ्तार

  • Racial Remark Row: त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी और बदसलूकी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दिल्ली के करोल बाग इलाके से पकड़ा है। इस मामले में DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट की टीम ने कार्रवाई की। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन के खिलाफ सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की थी।
  • मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया था। वीडियो में एक युवक के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार और नस्लीय टिप्पणी किए जाने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पूर्वोत्तर के लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई। मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस घटना का वीडियो साझा कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
  • #UPDATE | Amir Shokeen has been arrested: Delhi PoliceHe has been arrested in connection with a case involving alleged racial slurs against a youth from Tripura. The case was registered at Sadar Bazar Police Station under Sections 192, 196, 352 and 353 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS).

    — ANI (@ANI) October 22, 2026]]>
  • केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के बाद बढ़ा दबाव

  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस की ओर से कार्रवाई किए जाने का भरोसा भी जताया था।

    वीडियो वायरल होने के बाद त्रिपुरा के युवक के साथ कथित बदसलूकी को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी।

    सदर बाजार थाने में दर्ज हुई थी FIR

    दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी पर कथित तौर पर दो समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने और भड़काऊ बयान देने से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। पुलिस इस मामले में वायरल वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

    वीडियो को स्क्रिप्टेड बताकर मांगी थी माफी

    विवाद बढ़ने के बाद आमिर शौकीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उसने दावा किया था कि वायरल वीडियो पहले से तय यानी स्क्रिप्टेड था और उसमें दिख रहा युवक उसका परिचित है। हालांकि, इस दावे के बावजूद मामले को लेकर लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी रही।

    त्रिपुरा पुलिस भी कर रही थी कार्रवाई की तैयारी

    इस मामले में त्रिपुरा पुलिस ने भी कार्रवाई की बात कही थी। दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस के बीच मामले को लेकर समन्वय की जानकारी सामने आई थी। अब दिल्ली पुलिस की ओर से आमिर शौकीन की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।

    फिलहाल पुलिस की जांच में यह अहम होगा कि वायरल वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया, उसमें कथित तौर पर की गई टिप्पणियों के पीछे क्या वजह थी और मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article