लखनऊ

UP Weather: आज आगरा से काशी तक जमकर बरसेंगे मेघ, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 13 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में इस पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • 18 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी
  • सबसे अधिक तापमान कानपुर में 35.4 डिग्री रहा
  • लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरे जोर पर है। यहां जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई लगातर हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी सामने आ रही है। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है। प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में दो दिन बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना है।आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें आगरा, वाराणसी, मथुरा, जालौन, इटावा, झांसी, ललितपुर, एटा, गाजीपुर, मऊ, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, बलिया, देवरिया, मथुरा, हाथरस और कासगंज शामिल हैं।

इस हफ्ते बारिश का दौर जारी

यूपी में 18 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। 15 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं 16 और 17 अगस्त को भी दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 18 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

सोमवार को कई जिलों में दर्ज हुई बारिश

सोमवार को यूपी में सबसे अधिक तापमान कानपुर में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 33.7 डिग्री, बलिया और उरई में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान गाजीपुर में सबसे कम 22 डिग्री दर्ज किया गया। चुर्क में 23.5 डिग्री और मेरठ में 23.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को झांसी में 47.4 मिमी, सुल्तानपुर में 51.6 मिमी, नजीबाबाद में 24 मिमी, अयोध्या में 17.8 मिमी, हरदोई में 19.4 मिमी और बस्ती में 14 मिमी बारिश हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article