शहर

Uttarakhand News: राज्य में स्टार्टअप को नई उड़ान, 1500 से ज्यादा Startups चल रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 1300 से ज्यादा केंद्रीय और 200 से अधिक राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप संचालित हैं।

Image

उत्तराखंड में स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे रही सरकार

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार राज्य में युवाओं के नवाचार, प्रतिभा और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, सरकार का उद्देश्य युवाओं को नए विचारों और उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी अवसर और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त 1300 से ज्यादा Startups संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त 200 से अधिक स्टार्टअप भी प्रदेश में काम कर रहे हैं। यह आंकड़ा राज्य में युवाओं के बीच बढ़ती उद्यमशीलता और नए व्यवसायों के प्रति रुचि को दर्शाता है।

युवाओं को वित्तीय सहयोग देने पर फोकस

सरकार ने नए उद्यमों और नवाचार आधारित परियोजनाओं को शुरुआती स्तर पर आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की स्थापना की है। इसका मकसद ऐसे युवा उद्यमियों को मदद देना है, जिनके पास नए और संभावनाशील विचार हैं, लेकिन उन्हें कारोबार शुरू करने या विस्तार के लिए पूंजी की जरूरत है।

सरकार के मुताबिक, स्टार्टअप को बढ़ावा देने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ-साथ राज्य में स्थानीय स्तर पर नए कारोबार और नवाचार को भी रफ्तार मिल सकती है।

उत्तराखंड में पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य, तकनीक और अन्य उभरते क्षेत्रों में उद्यमिता की संभावनाओं को देखते हुए स्टार्टअप आधारित अर्थव्यवस्था को राज्य के विकास से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। धामी सरकार इसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देख रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article