शहर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 हेलीपोर्ट का निर्माण तेज, पर्यटन से लेकर आपदा राहत तक में मिलेगी मदद

उत्तराखंड में 13 हेलीपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक इससे राज्य में हवाई संपर्क, आपदा राहत, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

Image

राज्य में 13 हेलीपोर्ट का काम तेज से चल रहा है

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज X पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राज्य में 13 हेलीपोर्ट का निर्माण तेज गति से चल रहा है। उनका कहना है कि इन हेलीपोर्ट के तैयार होने से राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों तक हवाई संपर्क बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही आपदा या अन्य आपातकालीन स्थितियों में राहत व बचाव अभियान को भी तेजी मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं और हेलीपोर्ट परियोजनाओं का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आपदा में राहत-बचाव कार्य में मिलेगी मदद

ज्ञात हो कि उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य है और यहां पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क कई बार भूस्खलन, अतिवृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण बाधित हो जाती है। ऐसे में हेलीपोर्ट का नेटवर्क आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने में काफी अहम भूमिका निभा सकता है।

सरकार के मुताबिक, हेलीपोर्ट की सुविधा बढ़ने से आपातकालीन सेवाओं को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। इससे गंभीर मरीजों को तेजी से चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन के साथ अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा लाभ

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन के साथ साहसिक एवं पर्वतीय पर्यटन का भी बड़ा महत्व है। हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से पर्यटकों के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, 13 हेलीपोर्टों के निर्माण से पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को व्यापक लाभ मिलने की उम्मीद है। बेहतर हवाई संपर्क से रोजगार और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 हेलीपोर्ट का निर्माण तेज, पर्यटन से लेकर आपदा राहत तक में मिलेगी मदद

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 हेलीपोर्ट का निर्माण तेज, पर्यटन से लेकर आपदा राहत तक में मिलेगी मदद

सुंदरगढ़ जमीन अधिग्रहण पर संग्राम, संजय सिंह ने BJP को घेरा; सीमेंट कंपनी के लिए 950 एकड़ भूमि के जबरन अधिग्रहण का आरोप

सुंदरगढ़ जमीन अधिग्रहण पर संग्राम, संजय सिंह ने BJP को घेरा; सीमेंट कंपनी के लिए 950 एकड़ भूमि के जबरन अधिग्रहण का आरोप

टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट