शहर

DA Hike: दिवाली से पहले उत्तराखंड सरकार का तोहफा; 3 फीसदी DA बढ़ा

दिवाली से ठीक पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को राहत भरी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी देते हुए एक अहम फैसला लिया है।

Image

उत्तराखंड में बढ़ा महंगाई भत्ता (सांकेतिक तस्वीर: Canva)

UK DA Hike: दिवाली से पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह बढ़ोतरी राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में कार्यरत कर्मियों पर लागू होगी।

यह फैसला दिवालीसे एक दिन पहले आया है, जिससे राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में खुशी की लहर है। नए दरों के लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में सीधा फायदा देखने को मिलेगा। इससे महंगाई के बढ़ते असर में कुछ कमी आएगी और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article