शहर

Uttarakhand: बीरोंखाल में 100 मीटर खाई में गिरी कार, चालक समेत परिवार के सभी लोग घायल

उत्तराखंड से हाल ही एक खबर सामने आई है। जहां एक वाहन के लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची जहां SDRF टीम द्वारा घायलों का रेस्क्यू किया गया। जानें पूरा मामला-

Image

उत्तराखंड में 100 मीटर खाई में गिरी कार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Uttarakhand: उत्तराखंड से हाल ही एक खबर सामने आई है। जहां एक वाहन के लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मामला बीरोंखाल ब्लॉक का है। जहां एक परिवार वाहन संख्या UK 15TA 0713 में सवार होकर गंगा स्नान के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में यह घटना हो गई। जिसके बाद सुबह 6 बजे करीब पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं लैंसडाउन और SDRF टीम द्वारा घायलों का रेस्क्यू किया गया।

100 मीटर खाई में गिरी कार

पुलिस के अनुसार सभी घायल ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल से बुलेरो वाहन संख्या UK 15TA 0713 से रवाना होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहन में अधिकतर महिलाएं शामिल थी। पुलिस को सुबह लगभग 06:00 बजे घटना की सूचना थाना सतपुली पर प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर घटना स्थल पहल पहुंची।

SDRF टीम ने किया बचाव

कुल्हाड़ बैंड थाना लैंसडाउन क्षेत्र अंतर्गत उक्त वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। रात्रि में इनके घर में पूजा थी। संभव है कि रात्रि में नींद पूरी नहीं होने के कारण चालक को नींद आ गई हो। चालक भी घायलों के परिवार का बताया जा रहा है। मौके पर थाना सतपुली लैंसडाउन और SDRF टीम द्वारा घायलों का रेस्क्यू किया गया। सभी घायल का हंस हॉस्पिटल सतपुली में इलाज चल रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान