लखनऊ

शामली के बाद लखनऊ में सैलूनकर्मी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर की फेस मसाज, केस दर्ज

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी में एक सैलून में जैद नाम के सैलूनकर्मी ने ग्राहक की थूक लगाकर फेस मसाज की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ग्राहक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Image

सैलूनकर्मी ने ग्राहक की थूक लगाकर फेस मसाज की

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के शामली में कुछ दिन पहले एक सैलूनकर्मी के थूक लगाकर फेस मसाज करने का वीडियो वायरल हुआ था। ऐसी ही घिनौनी हरकत अब लखनऊ से भी सामने आई है। जहां एक सैलूनकर्मी ने ग्राहक की थूक लगाकर फेस मसाज की। जब ग्राहक को सैलूनकर्मी पर शक हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिससे उसे सैलूनकर्मी की इस घिनौनी हरकत का पता चला। पीड़ित युवक ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेविंग कराने सैलून गया था युवक

पीड़ित युवक का नाम आशीष कुमार है वह उन्नाव के सराय करियान गांव का निवासी है। युवक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह लखनऊ के पृथ्वीपुरम की कृष्णा पीजी की कैंटीन में काम करता है। पीजी के पास ही एक सैलून है जहां मोहम्मद जैद नाम का व्यक्ति काम करता है। आशीष ने बताया कि वह मंगलवार 11 जून को इस सैलून में सेविंग कराने गए। उन्होंने सैलून में शेविंग के बाद फेस मसाज भी कराई। इसी दौरान उन्हें अपने साथ कुछ गलत होने का एहसास हुआ, जिसपर उन्होंने सैलून की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि फेस मसाज के दौरान जैद ने हाथ में थूकने के बाद आशीष के फेस पर मसाज की। आशीष ने आरोपी जैद के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। थाना सुशांत गोल्फ सिटी को मामले की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article