शहर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एवलांच का खतरा, बदरीनाथ-केदारनाथ समेत कई जिलों में अलर्ट

Uttarakhand Ka Mausam 28 Jan: उत्तराखंड में बर्फबारी के दौर के बाद मौसम बिगड़ सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते बदरीनाथ, केदारनाथ समेत कई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई है। ताजा हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन एजेंसियां अलर्ट पर हैं, वहीं निचले इलाकों में बारिश और तापमान में गिरावट से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

Image

उत्तराखंड में बर्फ खिसकने का खतरा बढ़ा (सांकेतिक चित्र)

Uttarakhand Weather 28 Jan: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन यानी एवलांच का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को बदरीनाथ और केदारनाथ समेत कई उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई। यह राज्य में एक सप्ताह के भीतर बर्फबारी का दूसरा दौर है। इससे पहले 23 जनवरी को भारी हिमपात ने ऊंचाई वाले इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया था।

DGRE की चेतावनी, आज भी जोखिम

चंडीगढ़ स्थित डिफेंस जियो-इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जनवरी शाम 5 बजे से 28 जनवरी शाम 5 बजे तक विभिन्न ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना बनी हुई है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

बदरीनाथ, केदारनाथ और उत्तरकाशी में जारी बर्फबारी

सोमवार रात से चमोली जिले के बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ और आसपास की चोटियों के साथ-साथ उत्तरकाशी जिले के ऊपरी इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। चकराता में भी शाम के समय हिमपात दर्ज किया गया, जिससे तापमान में गिरावट आई और बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंचे। औली स्की रिजॉर्ट में ताजा बर्फ जम गई है, जबकि कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के आसपास की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है।

इन जिलों में ज्यादा खतरा

डिफेंस जियो-इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE) की चेतावनी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों को ‘ऑरेंज कैटेगरी’ में रखा गया है। इन इलाकों में बर्फ की परत गहरी और अस्थिर बनी हुई है, जिससे प्राकृतिक हिमस्खलन की आशंका अधिक है और यह घाटियों तक पहुंच सकता है। इस स्थिति में केवल सीमित और अपेक्षाकृत सुरक्षित मार्गों पर ही आवाजाही को उपयुक्त माना गया है।

वहीं पिथौरागढ़ जिले को ‘येलो कैटेगरी’ में रखा गया है, जहां कुछ हिमस्खलन मार्गों पर बर्फ अस्थिर है और सीमित क्षेत्रों में छोटे हिमस्खलन हो सकते हैं। घाटियों में सतर्कता के साथ आवाजाही संभव है, लेकिन बर्फ से ढकी ढलानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

निचले इलाकों में बारिश, देहरादून में स्कूल बंद

निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। देहरादून में मंगलवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद राजधानी देहरादून में एहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए। इसके अलावा खराब मौसम को देखते हुए टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

पड़ोसी राज्यों में भी मौसम का असर

उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली सेक्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर बर्फ हटाने का काम जारी है। वहीं भारत-तिब्बत सीमा से सटे किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार