शहर

Uttarakhand News: कालसी-चकराता रोड पर दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर खाई में गिरी कार; 3 लोगों की मौत

उत्तराखंड में चकराता के विकासनगर में स्थित कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

फाइल फोटो

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के कालसी-चकराता मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह हादसा चकराता के विकासनगर में स्थित कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि जजरेट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान कर रही है।

अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवेलर

इससे पहले, गुरुवार सुबह रुद्रप्रयाग स्थित बद्रीनाथ हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया था। इस हादसे में एक की मौत हो गई और कई लापता बताए जा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।"

3 घायलों को हेली एंबुलेंस से भेजा गया ऋषिकेश

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया, "जनपद रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में घायल यात्रियों के उपचार हेतु राहत कार्य लगातार जारी है। गंभीर रूप से घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाते हुए 3 यात्रियों को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। लापता यात्रियों की खोज के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।"

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article