शहर

यूपी में ट्रक ड्राइवर बलविंदर को अमनदीप कौर ने जला दिया, दो-तीन साल के संबंध को क्यों खत्म करना चाहती थी?

Truck Driver Murder Blackmailing: पीलीभीत में ट्रक चालक बलविंदर सिंह की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार। ब्लैकमेलिंग और अंतरंग फोटो-वीडियो से परेशान होकर लोहे की रॉड से की थी हत्या।

Image

यूपी में ट्रक ड्राइवर बलविंदर को अमनदीप कौर ने जला दिया, दो-तीन साल के संबंध को क्यों खत्म करना चाहती थी? (istock)

Pilibhit Murder Case: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पिछले माह एक ट्रक चालक की कथित हत्या कर उसके वाहन में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तनावपूर्ण संबंध और कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाना हत्या की वजहें बताई जा रही हैं। उसने बताया कि ट्रक चालक बलविंदर सिंह का जला हुआ शव 10 जुलाई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में उसके जले ट्रक के अंदर मिला था।

महिला के थे अंतरंग फोटो, वायरल करने की धमकी

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी अमनदीप कौर को गोमती गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, 'महिला पिछले दो-तीन वर्षों से बलविंदर के साथ संबंध में थी और इसे खत्म करना चाहती थी। आरोप है कि बलविंदर उसकी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो परिवार को दिखाने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता था।'

खुद को बचाने के लिए महिला ने लगाई आग

पुलिस के अनुसार, अमनदीप ने नहर के पास ट्रक में लोहे की रॉड से बलविंदर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'इसके बाद उसने इस मामले को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रक और शव पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।' पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड और प्लास्टिक की कैन बरामद की है। बलविंदर के भाई की शिकायत पर 24 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि ब्लैकमेलिंग और आपसी संबंधों के तनाव में कानून हाथ में लेना गंभीर अपराध है। जहां पुलिस की मुस्तैदी से इस अमानवीय हत्या की गुत्थी का समय पर पर्दाफाश हो सका।

वहीं, एक अलग मामले में पीलीभीत जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया। लगभग एक वर्ष पूर्व ब्याही गई एक विवाहिता ने अपने सौतेले ससुर पर जबरन दुष्कर्म करने और पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article