शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (04 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी का मौसम लेगा करवट; बारिश पर लगेगा ब्रेक, अब ठंड और कोहरे का डबल अटैक

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम के शुष्क होने के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन ठंड और घने कोहरे की चुनौती अभी बनी रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और कोहरे के कारण जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है।

Image

यूपी में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (04 February 2026): उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला अब थमने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी से प्रदेश के मौसम में साफ बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश भले ही रुक जाए, लेकिन इसके बाद ठंड और घने कोहरे का असर फिर बढ़ सकता है। कोहरे के चलते दृश्यता घटने की आशंका है, ऐसे में हाइवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और गति सीमित रखने की सलाह दी जाती है। हाल के घंटों में राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर और रायबरेली सहित अनेक जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश होती रही।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक आज 4 फरवरी से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की गतिविधियां थमने से आसमान साफ दिखाई देगा, लेकिन वातावरण में नमी बने रहने के कारण प्रदेश के 23 जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। IMD के अनुसार देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कोहरे का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है।

क्या है IMD का पूर्वानुमान?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 5 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि धूप खिलने के बावजूद ठंड से खास राहत नहीं मिलेगी। इसकी मुख्य वजह 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाएं होंगी, जो ठंडक बढ़ा सकती हैं। इन ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बनी रहेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी तक सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

बारिश से स्कूली बच्चे और किसान हुए परेशान

मंगलवार सुबह अचानक हुई बारिश ने स्कूली बच्चों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि मौसम अचानक करवट ले लेगा और बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय के अनुसार यह वर्षा पकी हुई फसलों के लिए अनुकूल नहीं है और इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, साथ ही कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। 5 फरवरी से प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगेगा, लेकिन इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा कल 5 फरवरी तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं, जिसके बाद धीरे-धीरे कोहरे की स्थिति में सुधार आने लगेगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान