Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शहर ने अपनी पाकिस्तानी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। वहीं महिला ने अपने शौहर समेत ससुराल वालों से जान का खतरा बताया है। उसका आरोप है कि उसके शौहर का कई महिलाओं से अफेयर चल रहा है। महिला की शिकायत पर उसके शौहर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला के शिकायत के बाद ससुरालवाले बच्चों को खाना-पानी को नहीं दे रहे हैं। वहीं मंगलवार को शौहर ने महिला के साथ मारपीट की गई, उसे गालियां दी और मुकदमा वापिस करने के लिए दबाव भी डाला। मामला बरेली के बिहारीपुर का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जहां जॉब करता है, वहीं हो जाता है अफेयर
आपको बता दें कि शहर के बिहारीपुर के रहने वाले शौहर ने अपनी पाकिस्तानी बीवी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति समेत ससुराल वालों से जान का खतरा बताया है। महिला ने आरोप लगाये कि उसके शौहर के कई महिलाओं से अफेयर हैं। महिला का कहना है कि ये जहां जॉब करने जाते हैं, वहीं अफेयर कर लेते हैं। आये दिन मारपीट करते हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली में शौहर के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। महिला ने कहा कि वह अब हिन्दुस्तान में नहीं रहेगी, लाहौर जायेगी।
2008 में हुआ था निकाह
महिला ने बताया कि उसका निकाह 2008 में पाकिस्तान में ही बरेली के एक युवक से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। लेकिन, कई सालों से शौहर और ससुरालवाले कई साल से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले में उसने मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है। बीते मंगलवार को भी पति ने उसे बुरी तरह पीटा और तीन तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।
ससुरालवालों ने उत्पीड़न शुरू किया
जानकारी के अनुसार महिला लाहौर की रहने वाली है, जिसका बिहारीपुर में रहने वाले शख्स से उसका निकाह हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। निकाह के पांच माह तक पाकिस्तान में रहने के बाद शौहर उसे बरेली ले आया। बरेली आने के बाद शौहर और ससुरालवालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
शौहर चाकू दिखाकर धमकाता है
महिला का कहना है कि शौहर शराब पीकर घर आता है। उसे और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाता है। शौहर साजिशन लंबी समय के वीजा में अड़चन डालता है। मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। ससुरालवाले उसे और बच्चों को खाने पीने के लिए नहीं देते हैं। अब ज्यादती बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
पति ने कहा गायब कर दूंगा लाश
महिला का आरोप है कि मंगलवार रात को शौहर कमरे में आया। उसे गालियां दीं। उसके साथ मारपीट की और उसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं उसे धमकी दी कि मुकदमा वापस ले, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। तेरे घरवालों को तेरी लाश भी नसीब नहीं होगी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है बरेली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, बरेली को जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।
