चोट के कारण ईशान किशन के दूसरे टी20 के बाहर हो जाने के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि उन्हें रिप्लेस कौन करेगा। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मेंस सेलेक्शन कमेटी ने दूसरे T20I के लिए कवर के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल कर लिया है। कुशाग्र, जो इंडिया A टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं, दूसरे T20I के लिए इंडिया टीम में शामिल होंगे। BCCI की मेडिकल टीम किशन की प्रोग्रेस पर करीबी नजर रखे हुए है।
कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल जरूर किया गया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनके खेलने की संभावना ना के बराबर है। किशन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने इसी नंबर पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, चोट के कारण पहले टी20 मुकाबले में किशन अपने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम पर बैटिंग नहीं कर पाए थे। किशन 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे टी20 मुकाबले में किशन की जगह प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे और वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा है।
अगर टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना चाहेगी तो शिवम दुबे प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे, वहीं अगर वैभव खेलते हैं तो ना चाहते हुए भी उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। हालांकि, पहले मुकाबले को देखते हुए शिवम दुबे के खेलने की संभावना ज्यादा है। दुबे ने मैच से एक दिन पहले जमकर प्रैक्टिस की है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- प्रतिका की बल्लेबाजी और श्री चरणी की गेंदबाजी से भारत का विजयी आगाज
दूसरे T20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा [उप-कप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)
