Chapra: छपरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिन-दहाड़े दो वकीलों की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दोनों वकीलों को दुदहीया पुल के पास बाइक पर सावार अपराधियों ने गोली मारी। वहां के स्थानिय लोगों ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। जिसके वाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, अभी घटना के संदर्भ में कोई भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वही अस्पताल में कोर्ट के पीपी समेत वकीलों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
दिन दहाड़े दो वकीलों की हत्या
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों वकील छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित दुदहीया पुल के समीप घर से कोर्ट जा रहे हैं दो वकीलों को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत दोनों वकील पिता-पुत्र हैं, जो कि मुफसिल थाना क्षेत्र के मेथवालिया गांव के निवासी 70 वर्षीय राम अयोध्या प्रसाद यादव और 26 वर्षीय पुत्र सुनील यादव हैं।
गोली मारकर अपराधी फरार
जानकारी के अनुसार दोनों सुबह-सुबह अपने घर से कोर्ट आ रहे थे। तभी अपराधियों ने दुदहिया पुल के समीप घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिवार को दी। दोनों को परिजन द्वारा इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों वकीलों की मौके गई जान
हालांकि घटना के संदर्भ में फिलहाल कोई भी जानकारी स्पष्ट नहीं मिली है। वही अस्पताल में कोर्ट के पीपी समेत वकीलों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बताया जा रहा है कि रमन अयोध्या प्रसाद यादव को एक गोली लगी है, जबकि उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील कुमार यादव को तीन गोली मारी गई है। जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छापेमारी कर रही है।
