जयपुर

Rajasthan: पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, पत्नी से था विवाद, जानिए पूरा मामला

राजस्थान के पाली में एक पुलिस कांस्टेबल ने खुद अपनी राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला-

Image

पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

Photo : iStock

Rajasthan: राजस्थान से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना राजस्थान के पाली जिले के औद्योगिक थाने का है। जानकारी के अनुसार एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कांस्टेबल की पत्नी पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

पाली में एक पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गाली मार ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी राइफस से ही अपनी जान ले ली। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि 32 वर्षीय भरत कल रात ड्यूटी पर था। उसने देर रात करीब दो बजे खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली।

पत्नी से चल रहा था विवाद

उन्होंने आगे बताया कि कांस्टेबल का अपनी पत्नी पिंकू से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी वर्तमान में पाली के महिला थाने में तैनात कांस्टेबल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article