नोएडा

Noida: लूट की फर्जी घटना को दिया अंजाम, 3 लोग गिरफ्तार; 38 लाख बरामद

नोएडा से हाल ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें यूपी पुलिस ने 35.50 लाख रुपये की लूट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लूट की इस घटना को तीन दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया था। आइए जानें पूरा मामला-

Image

नोएडा में फेक लूट मामले में तीन आरोपी गरिफ्तार

Photo : iStock

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हाल ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें यूपी पुलिस ने 35.50 लाख रुपये की लूट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना दी गई है कि सेक्टर-136 का है, जहां दो बदमाशों ने बाइक रोकर अशोक और सुनील पांडे के पैसों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने पैसे लूटने की योजना बनाई थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके एक साथ सहित गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी लूट की घटना

नोएडा में पुलिस ने 38.50 लाख रुपये की कथित लूट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपयुक्त सुनिति ने बताया कि मंगलवार रात थाना फेज-दो में पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर 136 के निकट दो बदमाशों ने बाइक सवार अशोक और सुनील पांडे की मोटरसाइकिल को रोककर उनसे पैसों से भरा बैग लूट लिया। उनके बैग में करीब 38.50 लाख रुपये थे।

तीनों मिलकर की थी प्लानिंग

अधिकारी के मुताबिक अशोक और सुनील जिस व्यापारी के पास काम करते हैं, उन्हीं के पैसों को लूटने की योजना बनाई थी। इस योजना में आरोपियों के एक साथी ने भी योगदान दिया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर लूट की वारदान को अंजाम देने की योजना का खुलासा हुआ।

पुलिस ने किया अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से लूटी हुई पूरी रकम और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान सिकंदर के रूप में हुई, जिसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article