लखनऊ

UP Weather Today: गुड न्यूज! गर्मी और लू से बेहाल यूपी को राहत देने आ रही बारिश, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी और लू का डबल अटैक झेल रहे यूपी के लोग बस बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। इससे यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

यूपी में जल्द होगी राहत की बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल हो गया है। भीषण गर्मी के चलते खेत में काम करने वाले किसान हो या रोजगार करने वाले कर्मचारी, दोपहर के समय सभी लोग बाहर निकलने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सूरज की तपिश से उनके पसीने छूटने लगे हैं। बढ़ते तापमान के साथ लू से जनजीवन बेहाल हो गया है। उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी है। यहां कुछ जिले ऐसे हैं, जहां लू का रेड अलर्ट है तो कुछ ऐसे भी हैं यहां ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को अब अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बारिश उन्हें जल्द गर्मी और लू से राहत देने जो आ रही है। यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। आइए आपको बताएं यूपी में कब होगी राहत की बारिश और किन जिलों में जारी किया गया लू का अलर्ट-

यूपी में जारी लू का अलर्ट

पिछले कई दिनों से यूपी में लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने यूपी में लू का रेड, ऑरेंज और येलो तीनों अलर्ट जारी किए हुए हैं। कहीं येलो है तो कहीं रेड अलर्ट है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यूपी के लोगों को लू ने सबसे अधिक परेशान किया है। यूपी के मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर,संत रविदास नगर, मिर्जापुर,वाराणसी, सोनभद्र में मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं प्रतापगढ़ और सहारनपुर में येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी के मुजफ्फरनगर,बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, ज्योतिबा फुले नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, महामाया नगर, एटा, कांशीराम नगर, बदायूं, मुरादाबाद, बरेली, रामनगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, कन्नौज, बहराइच, लखनऊ,उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, श्रास्तवी, बलरामपुर, अमेठी, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, अमरोहा, अकबरपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और हरदोई में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 जून को यूपी के 73 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन आज, 17 जून को यूपी के सभी 75 जिलों में लू का अलर्ट जारी है।

यूपी में इस दिन होगी राहत की बारिश

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में यूपी में बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी के विभिन्न जिलों में 19 जून से मौसम में बदलाव होना शुरू होगा। कई जिलों में 19 जून को बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 21 और 22 जून को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि बिजनौर, बरेली, बांदा, बदांयू, बागपत, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, पीलीभीत, लखनऊ, कुशीनगर, मिर्जापुर, मुरादाबाद और सुल्तानपुर में 20 से मौसम में बदलाव होगा और 21 जून को बारिश। इसके अलावा अन्य जिलों में 21 जून को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

कब आएगा मानसून

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, यूपी में मानसून 24 जून तक पहुंचने की संभावना है। पहले के अपडेट के अनुसार यूपी में मानसून 20 जून तक पहुंचना था। लेकिन धीमी पड़ी मानसून की गति के कारण अब 24 जून तक पहुंचने की संभावना है। 21 जून को होने वाली बारिश से लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई