शहर

'सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', राज्यसभा चुनाव से पहले केशव मौर्य का बड़ा दावा; बोले- 'भानुमति का कुनबा' बिखरा

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी पारा चढ़ गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के 25 विधायकों के बीजेपी संपर्क में होने का दावा करते हुए 'इंडिया' गठबंधन को बिखरा हुआ बताया। व

Image

केशव मौर्य का दावा- सपा के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में

Photo : ANI

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की घोषणा होते ही राज्य का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीख तय करते ही भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों ही दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं, लेकिन इस बीच आए बयानों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के लगभग 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। उन्होंने सपा के उस दावे का जवाब दिया जिसमें वे बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में सरप्राइज़ देने की बात कर रहे थे। मौर्य ने साफ कहा कि विपक्षी दल किसी भ्रम में न रहे, बल्कि बीजेपी उन्हें ऐसा सरप्राइज़ देगी जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी।

इसके साथ ही केशव मौर्य ने विरोधी दलों के 'इंडिया' गठबंधन को निशाने पर लेते हुए उसे 'भानुमति का कुनबा' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है और इसमें कोई आपसी एकता नहीं है। जब भी विपक्ष चुनाव हारता है तो इसका दोष चुनाव आयोग और ईवीएम (EVM) पर मढ़ देता है, लेकिन जब खुद जीतता है तो इसे अपनी सफलता बताता है। प्रदेश की जनता विपक्षी दलों के इस रवैये का मुंहतोड़ जवाब देगी।

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद से ही राज्य में एकतरफा और भेदभावपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे ज्यादा अत्याचार और अन्याय पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानी 'पीडीए' वर्ग के लोगों के साथ किया जा रहा है।

राज्यसभा की इन सीटों पर होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां बीजेपी अपने मजबूत आंकड़ों और विपक्षी कुनबे में सेंधमारी का दावा कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करके लड़ाई को अपनी ओर मोड़ने की कोशिश में लगी है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article