शहर

Lakhimpur Kheri News: पुलिस कांस्टेबल को फिलिस्तीन का समर्थन करना पड़ा भारी, नौकरी से किया सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2023, 03:17 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल को फिलिस्तीन का समर्थन करना भारी पड़ गया। जिसके कारण उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया। लखीमपुर खीरी में तैनात कांस्टेबल सुहेल अंसारी पर फिलिस्तीन का समर्थन करने और उसके लिए चंदा मांगने का आरोप है।

Image

यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल सस्पेंड (फोटो साभार - टाइम्स नाउ नवभारत)

इजराइल - फिलिस्तीन संघर्ष के बीच लखीमपुर खीरी जिले में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल को फिलिस्तीन का समर्थन करने और उसके लिए चंदा मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया ''लखीमपुर खीरी में तैनात एक कांस्टेबल सुहेल अंसारी के बारे में पिछले दो तीन दिनों से सोशल मीडिया में आए एक पोस्ट में, उसके द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में चंदा मांगने और उसका समर्थन करने के तथ्य सामने आये हैं।''

डीएसपी ने कहा ''पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इसका संज्ञान लेकर इस आरक्षी के विरूद्ध एक जांच बिठाई और उसी जांच के क्रम में अंसारी को आज निलंबित कर दिया गया है।'' एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा ''जांच जारी है और अन्‍य तथ्‍य खंगाले जा रहे हैं। हालांकि कांस्टेबल का किसी संगठन से जुड़ाव या अन्य कोई महत्‍वपूर्ण तथ्‍य का पता नहीं चला है, पर छोटी-मोटी शिकायतें मिली हैं। जांच में दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।''

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article