शहर

UP: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंस गए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, दर्ज हुआ मुकदमा

UP News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी (MP Ajendra Singh Lodhi) के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह केस पीएम मोदी को कथित तौर पर अपशब्द कहने को लेकर किया गया है।

Image

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज (फोटो- FB अजेंद्र सिंह लोधी )

UP News: समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी (MP Ajendra Singh Lodhi) के खिलाफ उत्तर प्रदेश (UP) में केस दर्ज हुआ है। सपा सांसद लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर बीजेपी नेता सत्येंद्र गुप्ता ने महोबा के कोतावली नगर थाने में केस दर्ज कराया है। इस एफआईआर में अजेंद्र सिंह लोधी के साथ-साथ उनके अज्ञात समर्थकों के नाम दर्ज कराए गए हैं।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा?

सपा सांसद लोधी के बयान के बाद भाजपा ने बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया थाष। जिसके बाद भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर लिखी है। अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 189 (2), 352 और 196(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

हमीरपुर-महोबा सीट से सपा सांसद लोधी और उनके समर्थकों ने सोमवार को बिजली विभाग को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें बिजली कटौती और स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य मुद्दों को उठाया गया था। गुप्ता ने आरोप लगाया कि लोधी के सरकारी कार्यालय तक मार्च के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ, यातायात बाधित हुआ और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा आई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोधी ने मोदी को "राष्ट्र-विरोधी" कहा। सूत्रों के अनुसार गुप्ता की तहरीर में आरोप लगाया गया कि संवाददाताओं ने जब सपा सांसद से उनके प्रदर्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने प्रधानमंत्री पर अत्यंत अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे वादी की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

ओपी राजभर ने साधा निशाना

पीएम मोदी पर सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। आपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं का ब्रेन वाश करने में माहिर हैं। अखिलेश यादव से मिलने के बाद इंसान गाली देना या गोली मारना सीख जाता है। अखिलेश यादव ढंग से किसी को समझा दें तो वो "ह्यूमन बम" बन जाता है। सपा सांसद के पीएम के लिए बोले गए शब्द अखिलेश यादव के ही शब्द है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article