शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (27 April 2026) UP Weather Today: लू के थपेड़ों से बेहाल यूपी, बांदा से प्रयागराज तक गर्मी का टूट रहा रिकॉर्ड; कल से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 April 2026: यूपी में आज भी करीब 40 जिलों में लू के थपेड़े परेशान करेंगे। कल से बारिश के साथ मौसम बदलने की संभावना है।

Image

यूपी में भयंकर गर्मी (AI Image)

यूपी में आज का मौसम (27 April 2026 Uttar Pradesh Weather Today): पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। खासतौर से बुंदेलखंड क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, जिससे अभी से जून जैसी तपिश महसूस हो रही है। लू के थपेड़े भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। दिन के साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। दिन में तेज धूप के कारण लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। दोपहर में गली-मोहल्लों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। तापमान भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। रविवार को यूपी का बांदा लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद प्रयागराज में 44.7 डिग्री और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

यूपी में आज 40 जिलों में लू का अलर्ट

आईएमडी ने आज यूपी में पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर उन्नाव, लखनऊ, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या,फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया और ललितपुर में लू चलने की संभावना है। वही मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, बरेली समेत कई जिलों में रात में भी तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं।

नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 28 अप्रैल से प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। बारिश का मौसम पश्चिमी यूपी और तराई इलाके से शुरू होकर पूरे राज्य में पहुंचने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी 3 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है। जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यूपी में 2 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!