शहर

यूपी चुनाव 2027 से पहले योगी सरकार का बड़ा सुरक्षा फैसला, अखिलेश-मायावती समेत इन 44 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट

UP Assembly Election 2027 News: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा सुरक्षा फैसला। अखिलेश यादव और मायावती समेत 44 बड़े नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट। जानिए पूरा विवरण।

Image

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा सुरक्षा फैसला, अखिलेश-मायावती समेत इन 44 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट

UP Election 2027 News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहद अहम और एहतियाती कदम उठाया है। खुफिया इनपुट और सुरक्षा समीक्षा के आधार पर योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव और मायावती समेत प्रदेश के 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

सुरक्षा मुख्यालय ने लगभग 10 लाख रुपये की लागत से इन विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट्स की खरीदारी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

मंत्रियों से लेकर Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल

सुरक्षा कवच में बढ़ोतरी का यह फैसला दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संभावित खतरों के आधार पर लिया गया है।

11 कैबिनेट व राज्य मंत्री शामिल: सरकार के 11 मंत्रियों को यह जैकेट दी जा रही है, जिनमें संजय निषाद और नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं।

विपक्ष व प्रमुख चेहरे: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के अलावा संगीत सोम और सुरेश राणा जैसे फायरब्रांड नेताओं को भी इस सुरक्षा घेरे में जोड़ा गया है।

सुरक्षा श्रेणी: यह विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट Y श्रेणी से लेकर Z+ (जेड प्लस) सुरक्षा प्राप्त नेताओं और चुनिंदा विधायकों को दी जा रही है।

खुफिया इनपुट के आधार पर एहतियाती कदम

चुनावी माहौल में नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोड-शो के दौरान भारी भीड़ जुटती है। राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों के इनपुट को देखते हुए सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना या हमले की आशंका को खारिज करने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया है।

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के प्रोटोकॉल के तहत जैकेट देने के सटीक तकनीकी व खुफिया कारणों पर सरकार या सुरक्षा मुख्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article