शहर

UP Budget 2026: योगी शासन में अपराधों पर लगी लगाम, रेप के मामलों में 67 फीसद कमी

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश में साल 2016 के मुकाबले अपराधों में भारी कमी आई है। डकैती के मामलों में 89 फीसद और रेप के मामले 67 फीसद तक कम हो गए हैं। यह बातें वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज अपने बजट भाषण में कहीं।

Image

2016 के मुकाबले यूपी में अपराधों में आयी भारी कमी

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज यानी बुधवार 11 फरवरी को लखनऊ में राज्य का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की योगी सरकार के विभिन्न कार्यों का जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में उत्तर प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगी है। इस दौरान उन्होंने तमाम आंकड़े भी पेश किए।

वित्त मंत्री ने बताया कि जनसामान्य को सुरक्षा प्रदान करने और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्षम एवं सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में जनसामान्य को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कठोर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जानकारी दी कि साल 2016 के मुकाबले डकैती, लूट, हत्या, बलवा और फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में क्रमशः 89 प्रतिशत, 85 प्रतिशत, 47 प्रतिशत, 70 प्रतिशत और 62 प्रतिशत की कमी आई है।

इसके साथ ही राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भी बड़ी कमी आई है। वित्त मंत्री ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में साल 2016 के मुकाबले हत्या, दहेज, मृत्यु, बलात्कार और शील भंग के मामलों में क्रमशः 48 फीसद, 19 प्रतिशत, 67 परसेंट और 34 फीसद की कमी आयी है।

राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न संबंधी अपराधों में भी 2016 के मुकाबले भारी कमी आई है। राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न संबंधी अपराधों जैसे हत्या, आगजनी, बलात्कार, गम्भीर चोट के मामलों में क्रमशः 43 फीसद, 94 परसेंट, 32 फीसद और 10 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है।

श्रेणीअपराध का प्रकारकमी (%)
सामान्य अपराधडकैती89%
लूट85%
हत्या47%
बलवा70%
फिरौती के लिए अपहरण62%
महिलाओं के खिलाफ अपराधहत्या48%
दहेज मृत्यु19%
बलात्कार67%
शील भंग34%
अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न संबंधी अपराधहत्या43%
आगजनी94%
बलात्कार32%
गंभीर चोट10%

वित्त मंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु लगभग 1374 करोड़ रुपये तथा आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 1243 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि नवसृजित जनपदों में पुलिस के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण के लिये 346 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

अग्निशमन केन्द्रों के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। बहुमंजिला भवनों में अग्निशमन व्यवस्था, नवनिर्मित केंद्रों को पूर्ण से क्रियाशील बनाने के लिए 190 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला बीट कर्मियों के क्षेत्र-भमण के लिए वाहनों की खरीद के लिए 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article