शहर

Gujarat News: शेरनियों की याद में बना अनोखा सिंह मंदिर, विश्व शेर दिवस पर उमड़ी भीड़ ने 'सुंदरी' और 'रूपसुंदरी' को दी श्रद्धांजलि

गुजरात के अमरेली में इंसान और शेर के बीच अनोखे रिश्ते की तस्वीर सामने आई है। राजुला के भेराई गांव में ग्रामीणों ने ट्रेन हादसे में मारी गईं दो शेरनियों की याद में सिंह मंदिर बनवाया है।

Image

ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाली शेरनियों की यादें हुईं अमर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Amreli Lion Temple: गुजरात के अमरेली जिले के राजुला क्षेत्र स्थित भेराई गांव में इंसान और शेर के बीच भावनात्मक रिश्ते की अनोखी मिसाल देखने को मिलती है। यहां ग्रामीणों ने दो दिवंगत शेरनियों की स्मृति को संजोने के लिए एक विशेष 'सिंह मंदिर' का निर्माण कराया है। विश्व शेर दिवस के अवसर पर इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

'सुंदरी' और 'रूपसुंदरी' शेरनियों की याद में बना मंदिर

यह मंदिर 'सुंदरी' और 'रूपसुंदरी' नाम की दो शेरनियों की याद में बनाया गया है। बताया जाता है कि दोनों शेरनियों की मौत एक ट्रेन हादसे में हुई थी। हादसे के वक्त दोनों गर्भवती थीं। इस कारण दुर्घटना में शेरनियों के साथ उनके गर्भ में पल रहे शावकों की भी मौत हो गई थी। इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों को गहरे तौर पर प्रभावित किया।

विश्व शेर दिवस पर में मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान

ग्रामीणों ने दोनों शेरनियों की याद को हमेशा जीवित रखने के उद्देश्य से उनके सम्मान में मंदिर बनाने का फैसला किया। आज यह स्थान न केवल श्रद्धा का केंद्र बन गया है, बल्कि वन्यजीवों और स्थानीय समुदाय के बीच मौजूद गहरे जुड़ाव की कहानी भी बयां करता है। विश्व शेर दिवस पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

'सिंह मंदिर' अब लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र

लोगों ने पूजा-अर्चना कर दिवंगत शेरनियों को श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान ग्रामीणों ने शेरों के संरक्षण और उनके सुरक्षित जीवन के लिए भी प्रार्थना की। भेराई गांव का यह 'सिंह मंदिर' अब लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यह पहल इस बात का प्रतीक है कि गुजरात के ग्रामीण इलाकों में शेर केवल जंगल का जीव नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की भावनाओं और संस्कृति से जुड़ा हुआ हिस्सा भी हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!