शहर

Chandauli News: चंदौली में बेकाबू कार ने होली खेल रहे ग्रामीणों को कुचला, दो लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2024, 05:02 PM IST

यूपी के चंदौली में सोमवार को होली खेलने के दौरान एक कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इसमें दो लोगों मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Image

चंदौली में सड़क हादसा।

Photo : BCCL

Chandauli News: चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित कार होली खेल रहे कुछ लोगों के बीच घुस गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

होली खेल रहे थे ग्रामीण

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहट गांव के कुछ लोग साहूपूरी मोड़ के पास इकट्ठा होकर होली खेल रहे थे तभी पूर्वाह्न करीब 11 बजे वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार बेकाबू कार उस भीड़ में घुस गयी।

हादसे में दो लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और अब उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सिंह ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर पड़ाव-रामनगर मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खुल सका।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'