शहर

Jharkhand News: चाचा ने की हैवानियत की सारी हदें पार, तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा में एक चाचा ने अपनी ही तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंचे माता-पिता ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Image

तीन साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

Photo : iStock

Jharkhand News: झारखंड से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंचे बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मौसेरे भाइयों के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी का नाम विकेश उरांव बताया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हैवानियत की सारी हदें पार

दुष्कर्म का ये मालम झारखंड के लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अपने मौसा के घर गया था। वहां उसके मौसेरे भाई बाहर गए हुए थे। घर पर तीन साल की अकेली बच्ची को देख इस आरोपी ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। इसी बीच बच्ची के माता-पिता घर पहुंचे और बच्ची को बेहोश पड़ा देखा। बच्ची की हालत देख आक्रोशित माता-पिता ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर सेन्हा थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट (यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण के लिए अधिनियम - POCSO) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लोहरदगा में बढ़ते दुष्कर्म के मामले

लोहरदगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त बारिश होने पर वह एक परिचित के घर पर रुकी थी। वहां मौजूद युवकों ने नाबालिग लड़कियों को अकेले पाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले की जानकारी मिलती ही ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। लोहरदगा में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article