शहर

Udaipur News: वर्दी वालों का बड़ा दिल! महिला के बेटे की शादी में पुलिस ने दिया 1.11 लाख का तोहफा

उदयपुर के प्रताप नगर थाना पुलिसकर्मियों ने थाने में 25 साल से खाना बना रही महिला के बेटे की शादी में 1.11 लाख रुपये का पारंपरिक मायरा भरकर उनका सम्मान किया। SHO पूरण सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों के साथ महिला के घर पहुंचे। लोगों ने पुलिस की इस पहल को मानवता और अपनापन की मिसाल बताया।

Image

पुलिसकर्मियों ने महिला के बेटे की शादी में दिया मायरा

Udaipur News: उदयपुर के प्रताप नगर थाने में पुलिसकर्मियों ने मानवता और अपनेपन की अनोखी मिसाल पेश की। यहां पिछले कई सालों से थाने में खाना बना रही महिला के बेटे की शादी में पुलिसकर्मियों ने मामा की भूमिका अदा की। उन्होंने शादी में पारंपरिक “मायरा” भरकर सभी लोगों का दिल जीत लिया। पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ उनके घर पहुंची और 1.11 लाख रुपये का मायरा देकर परिवार की खुशी में शामिल हुए।

बेटे की शादी में पुलिस बनी मीराबाई का सहारा

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम प्रताप नगर थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) पूरण सिंह राजपुरोहित सहित कई पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत के साथ सुंदरवास स्थित मीराबाई के घर पहुंचे। पुलिसकर्मी पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनकर आए थे। उनके हाथों में नकद राशि और कपड़ों से सजी हुई थालियां थीं।

Udaipur news

25 साल से खाना बनाने वाली महिला को पुलिस का सम्मान

मीराबाई और उनके परिवार ने पुलिसकर्मियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान SHO पूरण सिंह राजपुरोहित ने मीराबाई के कंधों पर चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इसके बाद पुलिस टीम ने 1.11 लाख रुपये की राशि और पारंपरिक उपहार उन्हें भेंट किए। यह देखकर मीराबाई भावुक हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू झलक आए।

पुलिसकर्मियों ने मां समान महिला का किया सम्मान

सब-इंस्पेक्टर रेणु खोईवाल ने बताया कि पिछले करीब 25 सालों से मीराबाई प्रताप नगर थाने में पुलिसकर्मियों के लिए खाना बना रही हैं। वह बिल्कुल मां की तरह सभी पुलिसकर्मियों का ख्याल रखती हैं और अक्सर पुलिसकर्मियों को समय पर खाना खाने की याद भी दिलाती हैं, ताकि कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने बताया कि मीराबाई ने हमेशा परिवार की तरह पुलिसकर्मियों की देखभाल की है। ऐसे में उनके बेटे की शादी में उनका सम्मान करना पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है। इसी भावना से पूरे थाना स्टाफ ने मिलकर मीराबाई के बेटे की शादी में मायरा भरने का फैसला किया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article