शहर

गाजियाबाद में ATM वैन लूटकांड के दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर हो गए। दोनों आरोपी गाजियाबाद में 27 लाख रुपये की एटीएम वैन लूट मामले में आरोपी थे। जिनकी पहचान जुबैर और समीर के तौर पर हुई।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में 27 लाख रुपये की एटीएम कैश वैन लूट वारदात में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार रात पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार मारे गए बदमाशों की पहचान जुबेर और समीर के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो आरोपी पहले हुए गिरफ्तार

मुठभेड़ की यह घटना मंगलवार रात थाना वेव सिटी इलाके में हुई। इससे पहले वेव सिटी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने लूटकांड में शामिल आरोपियों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 6 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार, एक तमंचा और कुल्हाड़ी बरामद हुई थी।

6 मई को हुई लूट की वारदात

लूट की यह वारदात 6 मई को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ था। बदमाशों ने इंडिया वन एटीएम कैश वैन पर फायरिंग की और लगभग 27 लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार इस लूटकांड में कुल 6 आरोपी शामिल थे। इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड जुबैर था। इस वारदात के बाद से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थीं।

मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो ढेर

जानकारी के अनुसार, आरोपी जुबैर अहमद मुजफ्फरनगर का रहने वाला था, जबकि समीर खान गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके का निवासी था। दोनों पर पहले से ही एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड के अनुसार मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान कुल चार बदमाश पकड़े गए, जिनमें से दो आरोपियों की गोली लगने के बाद मौत हो गई। बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। इस कार्रवाई को गाजियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article