शहर

Muzaffarnagar News: प्रेम विवाह को लेकर हुई झड़प में बरसाई गोलियां, 2 लोगों की मौत दो घायल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 28, 2024, 10:58 AM IST

Muzaffarnagar News: प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प में गोलीबारी के दौरान 2 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है। इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Image

प्रेम विवाह को लेकर हुई झड़प

Photo : iStock

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई और इस दौरान फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। लेकिन लड़की के परिवार का कहना है कि ये शादी उनकी मर्जी के खिलाफ हुई है। इस प्रकार प्रेम विवाह को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान फायरिंग होने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रेम विवाह को लेकर हुई दो पक्षों में झड़प

प्रेम विवाह को लेकर झड़प और फायरिंग का ये मामला मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र का है। यहां कथित तौर पर प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान फायरिंग हुई। इस फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फायरिंग की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना मंगलवार शाम फुलत गांव की है। अधिकारी ने ये भी बताया कि जिन पक्षों में झड़प हुई थी वह दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने इस झड़प के दौरान गोली लगने से मरने वाले लोगों की पहचान कर ली है। अधिकारी ने मृतकों की पहचान अंकित और रोहित के रूप में की है। वहीं दो अन्य लोग हरिमोहन तथा राहुल को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि अंकित ने हरिमोहन की बेटी से परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। मंगलवार शाम अंकित और हरिमोहन के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई। अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि राजू, मोनू तथा गोवर्धन के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और गांव में पुलिस बल तैनात है।

End of Article