वायरल न्यूज़

बेवड़े के सामने भीगी बिल्ली बन गया शेर, डंडा दिखाया तो दूसरा भी उल्टे पांव भाग गया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 16, 2024, 02:53 PM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि जंगल का राजा शेर एक बेवड़े को देखकर भीगी बिल्ली की तरह उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ।

Image

नशे में चूर एक शख्स ने शेर को ऐसे भगा दिया जैसे वो कोई बिल्ली हो। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेवड़े ने शेर को ही डरा दिया
  • उल्टे पांव भाग गया जंगल का राजा
  • नजारा देख आंखों पर यकीन नहीं होगा

Wild Animal Video: जंगली जानवरों में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि इसके सामने दूसरे जानवर टिकने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। यही वजह है कि शेर को जंगल का राजा माना जाता है। मगर क्या हो जब यही जंगल का राजा एक कमजोर और शराब के नशे में चूर शख्स से डर जाए। इतना ही नहीं बल्कि उल्टे पांव दौड़ लगा दे। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें नशे में चूर एक बेवड़े ने महज एक डंडे से शेर को उल्टे पांव दौड़ा दिया।

उल्टे पांव भाग निकला शेर

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि नशे में चूर शख्स जंगल में ऐसे घूम रहा है मानो उसके घर का आंगन हो। वो अपने रास्ते जा रहा है कि तभी उसका सामना शेर से हो गया। फ्रेम में देखेंगे कि शेर इससे पहले उसे अपना शिकार बनाता चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल जैसे ही शेर उसकी तरफ आक्रामक हुआ बेवड़े ने अपना डंडा दिखाया और इसे जमीन पर पटक दिया। ऐसा होता देख शेर की हालत पतली हो गई और वहीं खड़ा होगा। अब शख्स ने एक बार फिर ऐसा ही किया। चौंक जाएंगे कि इससे पीछे खड़ा शेर का दूसरा साथी भीगी बिल्ली की तरह उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

शेर को डंडा दिखाकर दौड़ाते हुए शख्स का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर wild.animalshorts नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article