शहर

Bijnor News: बिजनौर में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 09:02 PM IST

यूपी के बिजनौर में एक ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के एचएमआई इंटर कॉलेज के पास की है।

एक की मौत, दो घायल

पुलिस के मुताबिक, तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से धामपुर किसी काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर कस्बा निवासी शान के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान समीर और भूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से मानव जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार हुए ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article