शहर

UP के बिजनौर में दलितों से मारपीट, खूनी संघर्ष में 15 लोग गंभीर रूप से घायल; मायावती ने की कार्रवाई की मांग

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 04:45 PM IST

बिजनौर में होली के दिन दो पक्षों में कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इस झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं। इस मामले को लेकर यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कार्रवाई की मांग की है।

Image

crime scene

Photo : BCCL

Bijnor News: उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मुखत्यारपुर गांव में दलित परिवारों से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुखत्यारपुर गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और खूनी संघर्ष में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मायावती ने कार्रवाई की मांग की

इस मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख व्यक्त किया है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'बिजनौर में नजीबाबाद के मुखत्यारपुर गांव में सामंती तत्वों द्वारा दलित परिवारों पर जानलेवा हमले में अनेक लोगों के घायल होने की घटना गंभीर व अति-दुःखद। सरकार एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि चुनावी माहौल न बिगड़े।' इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग से भी इस मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

दो पक्षों के विवाद में 15 घायल

बिजनौर शहर के पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी, जिसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

उन्होंने आगे कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नजीबाबाद थाने में आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को निर्देश दिए गए हैं। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे जांच जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article