शहर

Gujarat News: जनजातीय गौरव दिवस पर CM भूपेंद्र पटेल ने छोटाउदेपुर में रोड शो किया, 6 मिनी फायर टेंडर की सौगात दी

Gujarat News: जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने छोटाउदेपुर में भव्य रोड-शो किया। उन्होंने 3.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह अत्याधुनिक मिनी फायर टेंडर का लोकार्पण किया।

Image

CM भूपेंद्र पटेल ने छोटाउदेपुर में भव्य रोड-शो भी किया

Gujarat News: रविवार 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए छोटाउदेपुर जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आम सभा को संबोधित करने से पहले शहर के भगवान बिरसा मुंडा सर्कल से एसएन कॉलेज मैदान तक भव्य रोड-शो किया।

इस गौरवशाली अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन के अनुदान से आवंटित लगभग 3.5 करोड़ रुपये के खर्च से तैयार कुल 6 अत्याधुनिक मिनी फायर टेंडर का लोकार्पण किया। यह छोटाउदेपुर जिले के नागरिकों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आदिजाति विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी दी गई है। यह प्रदर्शनी नागरिकों और आगंतुकों के लिए अगले तीन दिनों तक खुली रहेगी, ताकि स्थानीय जनता सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लागू की गईं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत हो सके और उनका अधिकतम लाभ उठा सके।

मुख्यमंत्री के रोड-शो और प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान उनके साथ लोकसभा सांसद जशुभाई राठवा, राज्यसभा सांसद डॉ. मुकेशभाई राठवा, विधायक राजेन्द्रसिंह राठवा, जयंतीभाई राठवा, अभेसिंह तड़वी, पूर्व सांसद नारणभाई राठवा और गीताबेन राठवा, आदिजाति विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडे और निदेशक रचित राज, जिला कलेक्टर गार्गी जैन और जिला विकास अधिकारी ओमकार सिंह शिंदे सहित स्थानीय पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article