शहर

गुरदासपुर में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मौत, गोली लगने की आशंका

गुरदासपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Image

गुरदासपुर में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की मौत

Photo : Times Now Digital

Gurdaspur News: पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। उनका शव गांव माण कौर बाईपास के नजदीक मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल को गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर गोली मारने का लगाया आरोप

परिवार के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने विनोद कुमार को गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हेड कांस्टेबल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उन्हें गोली कैसे लगी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article