शहर

बनिहाल : बारिश से धंसा जम्मू श्रीनगर हाईवे, ट्रैफिक रुका; देखें वीडियो

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात करीब 9:15 बजे रामबन में मरूग के पास राजमार्ग का एक हिस्सा धंसने के बाद यातायात बाधित हो गया।

Image

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग धंसा

बनिहाल : जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात करीब 9:15 बजे रामबन में मरूग के पास राजमार्ग का एक हिस्सा धंसने के बाद यातायात बाधित हो गया। पीसीयू ट्रैफिक ने बताया कि रामबन में मरूग में राजमार्ग अवरुद्ध होने के बाद विभिन्न स्थानों पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के बाद इस क्षेत्र में दरारें पड़ गई थीं और अब यह हिस्सा धंसने के कारण यातायात रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मरूग रामबन में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और मशीनरी काम पर लगी हुई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि कल तक हालात सामान्य होंगे। हालांकि, हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कब तक हो पाएगी, इसका कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article