शहर

Agra Traffic Advisory: आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन रास्तों पर नो एंट्री

Agra Traffic Diversion: आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए 24 और 25 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यमुना किनारा मार्ग समेत कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या डायवर्ट की जाएगी।

Image

आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कई रास्ते डायवर्ट (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Agra Traffic Advisory: आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में 24 और 25 सितंबर को कैलाश, हाथी घाट और बल्केश्वर घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। इसके तहत 24 और 25 सितंबर को यमुना किनारा मार्ग समेत कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या डायवर्ट रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के अनुसार, गुरुवार सुबह छह बजे से पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

  • बिजलीघर चौराहे से रोडवेज बस, टूरिस्ट बस और अन्य वाहनों को आगरा फोर्ट से हाथी घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। डॉ. बीआर आंबेडकर पुल के एत्माद्दौला छोर से भी कोई कमर्शियल वाहन यमुना किनारा गोलचक्कर की तरफ नहीं आ सकेगा।
  • छत्ता कार्यालय के पास बेलनगंज तिराहे से यमुना किनारे हाथी घाट की ओर सभी कमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, यमुना किनारा मार्ग के हाथी घाट पर विसर्जन के दौरान सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
  • वाटर वर्क्स से यमुना किनारा मार्ग होकर शमशान घाट चौराहे तक भी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। विक्टोरिया पार्क तिराहे से यमुना किनारा स्थित हाथी घाट की ओर भी किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

  • यमुना एक्सप्रेस-वे से आते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल या ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहनों को इनर रिंग रोड के रास्ते फतेहाबाद रोड और फिर माल रोड से होकर जाना होगा। यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट किए गए सवारी वाहनों को एमजी रोड-प्रथम से होते हुए जाने की व्यवस्था की गई है।
  • हाथी घाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाया जाएगा। यहां केवल गणेश प्रतिमाएं लेकर आने वाले वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। वहीं अन्य वाहनों को शमशान घाट चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • एत्माद्दौला की तरफ से स्ट्रेची ब्रिज होते हुए बेलनगंज की ओर जाने वाले सभी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। सिटी बसों और रोडवेज बसों को यमुना किनारा मार्ग से जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें अमर सिंह गेट और करियप्पा होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  • पुलिस के अनुसार, गणेश प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक पहले से जारी नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र भी निरस्त रहेंगे।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article