शहर

MP के बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 घायल; मौसम विभाग ने किया सावधान

मध्य प्रदेश के बालाघाट में खराब मौसम के दौरान एक झोपड़ीनुमा स्थान पर रुके कई लोगों को आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें से तीन लड़कों की मौत हो गई।

Image

बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत

बालाघाट : जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बैहर थाना क्षेत्र के कोहका-भीमोरी तालाब के पास वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

तालाब में मछली पकड़ने गए थे लड़के

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ लोग तालाब में मछली पकड़ने गए थे, जबकि कुछ लोग घूमने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा, आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग वन विभाग के वॉच टावर के पास एकत्र हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कहां के रहने वाले थे मृतक

हादसे में मृतकों में दो लोग कोहका गांव और एक व्यक्ति भीमोरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही बैहर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रशासन ने मृतकों की पहचान और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों पर बादलों की आवाजाही रहेगी और तेज हवाओं के झोंकों के साथ बादल और बिजली कड़कती नजर आएगी। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतनी होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article