Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव में तालाब में नहाते समय रविवार को तीन लड़के डूब गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों नहाने के लिए गए थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
एक ही गांव के थे तीनों लड़के
जानकारी के अनुसार, राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर रायपुर सोहरण गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज (आठ), सोनू (11) और मुकेश (11) के रूप में हुई है।
डूबने से तीनों की मौत
बता दें कि तीनों लड़के मछली पकड़ने वाले तालाब में नहाने के लिए गए थे। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें तलाशने लिए तालाब में गोता लगाया। पुलिस ने बताया कि बच्चों को तुरंत ऊना अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे लड़के ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऊना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
