शहर

जालंधर में सरकारी जानकारी लीक कर पाक भेजने के आरोप में 3 गिरफ्तार, गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े थे तार

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए और सरकारी विभागों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करते रहे।

Image

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Punjab News: पंजाब की जालंधर पुलिस टीम ने शहजाद भट्टी गैंग से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह, भरत वर्मा और सचिन खोसला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो शहजाद भट्टी और हरमाज गुज्जर के कहने पर देश की सरकारी डिपार्टमेंट की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

जांच क्या सामने आया?

पुलिस कमीश्नर सतिंदर सिंह ने कहा जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान डान शहजाद भट्टी के टच में आए थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब ही नहीं अन्य स्टेट में जाकर जानकारी को पाकिस्तान पहुंचाया जा रहा था। इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तीनों आरोपी सरकारी डिपार्टमेंट की जानकारी पाकिस्तान में भेजते थे। इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ पुख्ता सुबूत लगे थे, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (UAPA - Unlawful Activities Prevention Act) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिशनर ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी के कारण वह दस्तावेज दिखा नहीं दे सकते। जांच में सामने आया है कि भरत के खिलाफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज है। जांच में सामने आया है कि आरोपी 3 से 4 महीने से एक्टिव है और जालंधर की सूचनाएं भी आरोपियों ने लीक की थी। आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। तीनों आरोपी अच्छे दोस्त है और तीनों ने अन्य स्टेट में जाकर वहां की भी जानकारियां लीक की हैं। जांच में पता चला है कि सूचना लीक करने पर उन्हें पैसा भी मिला है।

सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा शहजाद भट्टी से लिंक

शुरूआती जांच में पता चला है कि प्रदीप नामक व्यक्ति पहले शहजाद भट्टी के टच में सोशल मीडिया के जरिए आया था और उसके बाद अन्य दोनों साथी उनके टच में आए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के बहला फुसलाकर उनसे सूचनाएं लीक करवाई और उसके बदले में मोटे पैसे दिए गए। पुलिस कमिशनर ने बताया कि हाल ही में ब्लास्ट हुए मामलों में से एक केस में भूमिका सामने आई है। ऐसे में जल्द अन्य 3 से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हो सकेगा।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article