शहर

सपा सांसद जियाउर्रहमान को धमकी, शख्स ने घर में आकर कही ये बात; सुरक्षा की डिमांड

उत्तर प्रदेश के संभल सांसद जियाउर्रहमान रहमान के घर धमकी देने का मामला सामने आया है। संभल पुलिस से सांसद के घर पर सुरक्षा बढ़ाए की मांग की गई है।

Image

सपा सांसद जियाउर्रहमान को धमकी, शख्स ने घर में आकर कही ये बात; सुरक्षा की डिमांड

संभल: सांसद जियाउर्रहमान रहमान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके दीपासराय स्थित घर की तरफ से एक शिकायत नकासा पुलिस स्टेशन को दी गई है। इस शिकायत में सांसद के घर पर रहने वाले कासिम ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार शाम 04:30 बजे एक शख्स सांसद के घर में आकर उनके पिता ममलुकुर रहमान के नाम पर धमकी देने लगा। सांसद और उनके पिता पर माहौल खराब करने का आरोप लगाने लगा। हालांकि, सांसद के घर पर मौजूद लोगों में उसे घर से बाहर निकाला।

नवभारत से शिकायतकर्ता कासिम ने बताया कि जो शख्स घर आकर धमकी दे रहा था, वह पिछले जुम्मे में शाही जामा मस्जिद के बाहर पूजा करने की कोशिश की थी, जिसका विरोध किया गया था। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि संभल पुलिस सांसद के घर पर सुरक्षा बढ़ाए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article